भींगी चुनरिया रंग बरसे ओ रंग बरसे, होली है......

Updated at : 07 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
भींगी चुनरिया रंग बरसे ओ रंग बरसे, होली है......

/रफोटो7एशेकल1व2- होली खेलते लोगसरायकेला. ओ रंग भर दे ………, बीडी जलाइले पिया ……, जोगीरा सा रा रा रा……., कोलावेरी डी……, उला ला उला ला…….. के अलावे कई हिंदी नागपुरी के नये पुराने गीतों की धुन पर थिरकते हुए युवाओं ने रंगों का त्योहार होली मनायी. इसी के साथ रंगों का त्योहार होली सरायकेला, खरसावां ,सीनी, […]

विज्ञापन

/रफोटो7एशेकल1व2- होली खेलते लोगसरायकेला. ओ रंग भर दे ………, बीडी जलाइले पिया ……, जोगीरा सा रा रा रा……., कोलावेरी डी……, उला ला उला ला…….. के अलावे कई हिंदी नागपुरी के नये पुराने गीतों की धुन पर थिरकते हुए युवाओं ने रंगों का त्योहार होली मनायी. इसी के साथ रंगों का त्योहार होली सरायकेला, खरसावां ,सीनी, कोलेबिरा सहित आस पास क्षेत्र में शांती पुर्वक संपन्न हुयी. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक के तौर पर गुरू वार को होलीका दहन किया गया. कान्हा संग भक्तों ने खेली होली/इब्रज की तर्ज पर निकाली गयी दोल यात्राफोटो- 7एसकेएल-3- दोल यात्रा निकालतेशहरी क्षेत्र अंतर्गत कंसारी टोला में होली पूर्णिमा पर दोल यात्रा निकाली गयी. वृंदावन की तर्ज पर भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण संग होली खेली. स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा निकाली गयी . हरिनाम संकीर्तन व भजन कीर्तन के साथ पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण कराया गया. मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात भक्तों द्वारा भगवान की जयकारे लगाये गये. लोक नृत्य का भी आयोजन किया गया. कलाकारों ने नृत्य करते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया. आयोजक समिति के ज्योतिलाल साहु ने बताया की होली पूर्णिमा के दिन मंदिर प्रांगण से दोल यात्रा निकाली जाती है. यह काफी पुराना है. राजबाड़ी परिसर स्थित रघुनाथ मंदिर में भी कान्हा की पालकी यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola