69 शराब दुकानों की बंदोबस्ती हेतु प्राप्त हुए 2189 आवेदन

Updated at : 04 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
69 शराब दुकानों की बंदोबस्ती हेतु प्राप्त हुए 2189 आवेदन

सरायकेला. जिला में अगले वर्ष 2015-16 के लिए बंदोबस्ती किये जाने वाले शराब दुकानों के लिए कुल 2189 आवेदन आये हैं.जबकि लॉटरी फीस के रूप में तीन करोड़ छत्तीस लाख छह हजार की राशि राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है. यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिला में देशी, […]

विज्ञापन

सरायकेला. जिला में अगले वर्ष 2015-16 के लिए बंदोबस्ती किये जाने वाले शराब दुकानों के लिए कुल 2189 आवेदन आये हैं.जबकि लॉटरी फीस के रूप में तीन करोड़ छत्तीस लाख छह हजार की राशि राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है. यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिला में देशी, विदेशी व मसालेदार की 69 दुकानें हैं. इन दुकानों का लॉटरी के माध्यम से बंदोबस्ती किया जाना है. इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विभाग द्वारा तीन मार्च रखी गयी थी. बंदोबस्ती में भाग लेने के लिए कुल 2189 आवेदन प्राप्त हुए हैं.जिनका नौ मार्च को लॉटरी के माध्यम से बंदोबस्ती किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शराब की बंदोबस्ती हेतु 27 ग्रुप बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola