मेगा लोक अदालत: पहले दिन 13 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated at : 24 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
मेगा लोक अदालत: पहले दिन 13 मामलों का हुआ निष्पादन

फोटो24एसकेएल6व7-संबोधित करते व उपस्थित अधिवक्तासरायकेला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत व्यवहार न्यायालय परिसर में पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत मंगलवार को शुरू हुआ. लोक अदालत के पहले दिन 13 मामलों का निष्पादन करते हुए कुल 73050 रुपये की वसूली की गयी. मेगा लोक अदालत का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो कासिम ने दीप […]

विज्ञापन

फोटो24एसकेएल6व7-संबोधित करते व उपस्थित अधिवक्तासरायकेला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत व्यवहार न्यायालय परिसर में पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत मंगलवार को शुरू हुआ. लोक अदालत के पहले दिन 13 मामलों का निष्पादन करते हुए कुल 73050 रुपये की वसूली की गयी. मेगा लोक अदालत का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो कासिम ने दीप जला कर की. मौके पर उन्होंने कहा कि मेगा लोक अदालत का उद्देश्य समझौता के तहत मामलों का निष्पादन करना और अदालत में केस के बोझ को कम करना है. मेगा लोक अदालत में गठित चार बेंच में से पहले बेंच में एक भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ. बेंच टू में दो मामलों का निष्पादन करते हुए 18000 रुपये की वसूली की गयी. बेंच तीन में एक भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ जबकि बेंच चार में 11 मामलों का निष्पादन करते हुए 55050 रुपये की वसूली की गयी. मौके पर एडीजे वन जीसी सिन्हा, विजय कुमार, अनुज कुमार, एसएन सिन्हा, अनिल कुमार मिश्रा, बार अध्यक्ष विश्वनाथ रथ के अलावा कई न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित थे. यह जानकारी डीएलएसए सचिव सुजीत कुमार सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola