जमशेदपुर ने सरायकेला को हराया

Updated at : 24 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर ने सरायकेला को हराया

– लीवर पुल जमशेदपुर ने जीता पहला मैच /रफोटो24एसेकेल3- उदघाटन करते अतिथिप्रतिनिधि, सरायकेला बिरसा स्टेडियम में चंपई कप क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त चंद्रशेखर ने किया. प्रतियोगिता में पहला मैच लीवर पुल जमशेदपुर बनाम डिजिटल ब्यॉज सरायकेला के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सरायकेला की टीम ने आठ […]

विज्ञापन

– लीवर पुल जमशेदपुर ने जीता पहला मैच /रफोटो24एसेकेल3- उदघाटन करते अतिथिप्रतिनिधि, सरायकेला बिरसा स्टेडियम में चंपई कप क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त चंद्रशेखर ने किया. प्रतियोगिता में पहला मैच लीवर पुल जमशेदपुर बनाम डिजिटल ब्यॉज सरायकेला के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सरायकेला की टीम ने आठ ओवर में मात्र 46 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम ने नौ विकेट से मैच जीत लिया. प्रतियोगिता का दूसरा मैच बुरूडीह बनाम मानगो के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मानगो ने 105 रन बनाये जबकि बुरूडीह की टीम मात्र 70 रन ही बना पायी. इस मैच को मानगो ने 35 रन से जीत लिया. तृतीय मैच झालदा बनाम स्पाइकर क्लब चाईबासा के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए झालदा की टीम ने 41 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी टीम ने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया. चतुर्थ मैच एक्शन बांदु बनाम रॉयल चैलेंजर राउरकेला के बीच खेला गया. जिसे राउरकेला की टीम ने जीता. प्रतियोगिता का उदघाटन खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया गया. इस अवसर पर एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, समाजसेवी जलेश कवि भी उपस्थित थे. मैच में रेफरी की भूमिका में बिजु दता , पार्थो सारथी दास, पारसपथाल,राजीव लोचन महापात्र ने निभायी. मौके पर सोनाराम बोदरा, अनिल मिश्रा, लीपु महांती, सहजाद आलम सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola