झामुमो ने सीएम का पुतला फूंका

Updated at : 23 Feb 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने सीएम का पुतला फूंका

23 केएसएन 5 या 6 : सीएम का पुतला दहन करते झामुमो नेतासंवाददाताखरसावां : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर वैट की दर बढ़ाने के खिलाफ झामुमो ने खरसावां के चांदनी चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पातर हेंब्रम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से […]

विज्ञापन

23 केएसएन 5 या 6 : सीएम का पुतला दहन करते झामुमो नेतासंवाददाताखरसावां : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर वैट की दर बढ़ाने के खिलाफ झामुमो ने खरसावां के चांदनी चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पातर हेंब्रम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से चांदनी चौक तक विरोध मार्च किया. इसके पश्चात मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका. झामुमो नेताओं ने बढ़ाई हुई वैट की दर को वापस लेने की मांग की है. झामुमो जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि बढ़े हुए वैट दर पेट्रोल व डीजल दो रुपये महंगा हो गया है. इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ वैट दर वापस नहीं किया गया तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मांगीलाल महतो, अनूप सिंहदेव, ललन तिवारी, लाल सिंह बोईपाई, कपुर महतो, शंकर हेंब्रम समेत कई नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola