गैमन इंडिया कंपनी के गोदाम में लगी आग

Updated at : 22 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
गैमन इंडिया कंपनी के गोदाम में लगी आग

फोटो22एसकेएल4-आग बूझाते दमकल कर्मीसरायकेला. शहरी क्षेत्र के गैमन इंडिया कंपनी के गोदाम में रविवार को अचानक आग लग गयी. आग लगने से गोदाम में रखे इंसुलेटर व केबूल तार सहित अन्य समान जल कर राख हो गये. घटना लगभग पांच बजे के आसपास की है. इस संबंध में कंपनी के सहायक प्रबंधक अशोक कुमार साहु […]

विज्ञापन

फोटो22एसकेएल4-आग बूझाते दमकल कर्मीसरायकेला. शहरी क्षेत्र के गैमन इंडिया कंपनी के गोदाम में रविवार को अचानक आग लग गयी. आग लगने से गोदाम में रखे इंसुलेटर व केबूल तार सहित अन्य समान जल कर राख हो गये. घटना लगभग पांच बजे के आसपास की है. इस संबंध में कंपनी के सहायक प्रबंधक अशोक कुमार साहु ने बताया कि आसपास की सूखे घास में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगा दी गयी थी. आग धीरे-धीरे फैल कर कंपनी के गोदाम तक पहुंच गयी और वहां रखे इंसुलेटर व केबूल तार जल कर राख हो गये.आग फैलते देख अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गयी. जिस पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची एवं आग पर काबू पाया गया. आग को देखते हुए स्थानीय कर्मचारी भी बॉल्टी में पानी भर कर आग को बुझाने में लगे हुए थे. गोदाम में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola