गौड़ सेवा संघ का 24 वां संकल्प दिवस 23 जनवरी को

सरायकेला. गौड़ सेवा संघ का 24 वां संकल्प दिवस 23 जनवरी को महालीमोरूप के रांगाटांड़ मैदान में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के गौड़ समाज के लोग उपस्थित रहेंगे. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई व विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीलाल प्रधान, शंभु राउत सहित अन्य उपस्थित […]
सरायकेला. गौड़ सेवा संघ का 24 वां संकल्प दिवस 23 जनवरी को महालीमोरूप के रांगाटांड़ मैदान में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के गौड़ समाज के लोग उपस्थित रहेंगे. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई व विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीलाल प्रधान, शंभु राउत सहित अन्य उपस्थित रहेंगे. मौके पर नि:शुल्क रोग निदान शिविर भी रखा गया है. जिसमें ब्रम्हानंद चिकित्सालय से चिकित्सक आयेंगे और इलाज करेंगे. अभियान को सफल बनाने के लिए गौड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गौड़ बहुल गांव का दौरा किया और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया. मौके पर नागेश्वर प्रधान, जगबंधु प्रधान, रतिलाल प्रधान, मनोरंजन प्रधान, घासीनाथ प्रधान, चर्तुभुज प्रधान व अन्य ने दौरा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




