जिला के 1762 स्कूलों में बाल समागम आज से

Updated at : 18 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिला के 1762 स्कूलों में बाल समागम आज से

संवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला के नौ प्रखंडों के 1762 स्कूलों में सोमवार व मंगलवार को बाल समागम का आयोजन होगा. बच्चों में पारस्परिक समझ,अनुशासन,भाईचारा व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य को लेकर उक्त आयोजन किया जा रहा है. बाल समागम को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने भी सभी प्रखंड […]

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला के नौ प्रखंडों के 1762 स्कूलों में सोमवार व मंगलवार को बाल समागम का आयोजन होगा. बच्चों में पारस्परिक समझ,अनुशासन,भाईचारा व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य को लेकर उक्त आयोजन किया जा रहा है. बाल समागम को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने भी सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को पत्र लिख कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है. बाल समागम में स्कूल, प्रखंड व जिला स्तर पर बालिक व बालिकाओं में 15 प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया जायेगा. विद्यालय स्तर पर प्रतिस्पर्द्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्द्धा में भाग लेंगे. वर्ग एक से पांच तक के बालक व बालिका वर्ग के लिए एक सौ मीटर, दो सौ मीटर व चार मीटर की दौड़, 50 मीटर का बोरा दौड़ व 50 मीटर का बलेबी दौड़ का आयोजन किया जायेगा. वर्ग छह से आठ तक के बालक व बालिका वर्ग में एक सौ मीटर, दो सौ मीटर व आठ सौ मीटर की दौड़, लंबी व ऊंची कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता, तीन मिनट का तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. वर्ग एक से आठ तक बालक व बालिकाओं में अपने मन पसंद विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola