एसडीओ से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

Updated at : 17 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

खरसावां: भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी से मिला तथा यात्री वाहनों में किराया घटाने के लिए पहल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में डीजल के दाम में बढ़ोतरी के कारण सरायकेला से खरसावां का यात्री किराया दस रुपये से बढ़ा […]

विज्ञापन

खरसावां: भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी से मिला तथा यात्री वाहनों में किराया घटाने के लिए पहल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में डीजल के दाम में बढ़ोतरी के कारण सरायकेला से खरसावां का यात्री किराया दस रुपये से बढ़ा कर बीस रुपये तथा खरसावां से आमदा का यात्री किराया पांच रुपये से बढ़ा कर दस रुपया किया गया था.

पिछले छह माह के दौरान डीजल की कीमतें लगातार घट रही है. परंतु खरसावां सरायकेला में यात्री किराये में कमी नहीं की गयी है, जिसे कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता है. यात्री किराया नहीं घटाएं जाने से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. भाजपा नेताओं ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द यात्री किराया घटाने का आदेश जारी करने की मांग की है.

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से भाजपा युवा मोरचा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव, विजय सिंहदेव, विवेकानंद प्रधान, नयन नायक, बसंत गंतायत, सुभाष महतो शामिल थे. ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य के मुख्यमंत्री व जिला के उपायुक्त को भी भेजी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola