Seraikela Kharsawan News : वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में 2800 किलो मादक पदार्थ किया नष्ट

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 11:40 PM

विज्ञापन

सरायकेला-खरसांवा जिले की पुलिस ने मंगलवार को सीनी मोड़ स्थित आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 2800 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ नष्ट

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला-खरसांवा जिले की पुलिस ने मंगलवार को सीनी मोड़ स्थित आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 2800 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ नष्ट किया. इस मात्रा में 300 किलो गांजा, ढाई सौ किलो डोडा और अन्य मादक पदार्थ शामिल थे. पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत के अनुसार, यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विनष्टिकरण अभियान का हिस्सा है. इस अभियान की मॉनिटरिंग सीधे गृह मंत्रालय द्वारा की जा रही है. बरामद पदार्थ झारखंड के विभिन्न जिलों से पिछले 7 महीनों के दौरान जमा किये गये थे. नष्ट किये पदार्थ आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में विनष्ट किया गया.

300 किलो गांजा, 250 किलो डोडा व अन्य मादक पदार्थ नष्ट : अभिषेक

झारखंड नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि विनष्टीकरण अभियान के दौरान 300 किलो गांजा, करीब ढाई सौ किलो डोडा और अन्य मादक पदार्थ नष्ट किया गया. गृह मंत्रालय के निर्देश पर 25 किलो अफीम का ट्रीटमेंट कर इसे राजकीय अफीम फैक्ट्री गाजीपुर भेजा जायेगा. अभियान में सरकार की सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया गया. मौके पर सिनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, कंपनी के प्लांट हेड आशीष सिंह तथा झारखंड नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद थे. झारखंड के सभी जिलों से बरामद ड्रग्स का यहां नाश किया गया. इससे पहले इस वर्ष जनवरी महीने में भी यहां ड्रग्स का विनष्टीकरण किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola