लोगों में सरकार बनाने की दिलचस्पी बढ़ी है : अर्जुन मुंडा
Updated at : 22 Dec 2014 11:41 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला/खरसावां : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विभिन्न टीवी चैनलों में आये एग्जिट पोल पर प्रतिक्रि या देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है. आने वाले दिनों में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और […]
विज्ञापन
सरायकेला/खरसावां : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विभिन्न टीवी चैनलों में आये एग्जिट पोल पर प्रतिक्रि या देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है. आने वाले दिनों में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और राज्य का संपूर्ण विकास होगा.
श्री मुंडा ने कहा कि राज्य में पांच चरण में मतदान हुए और इस चुनाव में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि अगर हम पिछले आंकड़ों को देखें, तो पायेंगे कि 2009 के विधानसभा और इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है.
2009 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में 56.97 प्रतिशत मतदान हुए थे, जबकि इस वर्ष लोकसभा चुनाव में 63.83 प्रतिशत मतदान हुए. वर्तमान विधानसभा चुनाव में लोगों ने और बढ़-चढ़ कर मतदान किया और वह लगभग 66 प्रतिशत है. श्री मुंडा ने कहा कि पांचवें चरण में संथाल परगना में भी लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ और भाजपा को संथाल में बेहतर परिणाम मिलेंगे. संथाल परगना में पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार लगभग 10 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. इससे प्रमाणित होता है, कि लोगों की सरकार बनाने में दिलचस्पी बढ़ी है और जनता के फैसले का भाजपा स्वागत करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




