झामुमो ही कर सकती है खरसावां का विकास: गागराई

Updated at : 20 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ही कर सकती है खरसावां का विकास: गागराई

20 केएसएन 3 : खरसावां के तलसाही में जन संपर्क करते झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराईसंवाददाता,खरसावां खरसावां विस क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने खरसावां व कुचाई प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया. खरसावां के सभी मुहल्लों में जा कर डोर टू डोर कैंपेनिंग किया. जन संपर्क की शुरुआत खरसावां के तलसाही […]

विज्ञापन

20 केएसएन 3 : खरसावां के तलसाही में जन संपर्क करते झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराईसंवाददाता,खरसावां खरसावां विस क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने खरसावां व कुचाई प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया. खरसावां के सभी मुहल्लों में जा कर डोर टू डोर कैंपेनिंग किया. जन संपर्क की शुरुआत खरसावां के तलसाही से की. इस दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिये झामुमो का साथ देने की अपील की. इसके पश्चात खरसावां स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रचार प्रचार की रणनीति बनायी. श्री गागराई ने कहा कि झामुमो से ही खरसावां का विकास हो सकता है. दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां के जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है. मौके पर पातर हेंब्रम, मुकुंद मुरारी सिंहदेव, कुंवर अनुप सिंहदेव, लाल सिंह बोईपाई, डिंबु हेंब्रम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola