नयी तकनीक से हो खेती, ग्रामीणों को मिले स्वरोजगार

फ्लैग-खरसावां : कृष्णापुर में प्रभात खबर ने की परिचर्चा का आयोजन20 केएसएन 1,2 : परिचर्चा में उपस्थित क्षेत्र के लोगसंवाददाताबड़ाबंाबो . प्रभात खबर के अभियान आओ हालात बदले के तहत खरसावां के कृष्णापुर गांव में विकास के मुद्दे पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में लोगों ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण […]
फ्लैग-खरसावां : कृष्णापुर में प्रभात खबर ने की परिचर्चा का आयोजन20 केएसएन 1,2 : परिचर्चा में उपस्थित क्षेत्र के लोगसंवाददाताबड़ाबंाबो . प्रभात खबर के अभियान आओ हालात बदले के तहत खरसावां के कृष्णापुर गांव में विकास के मुद्दे पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में लोगों ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये. परिचर्चा की शुरुआत करते हुए दिनेश महतो ने शिक्षा के गिरते स्तर तथा समय से विद्यार्थियों को किताब न मिलने पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने शिक्षा के गुणात्मक विकास तथा स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में शिक्षकों की पदस्थापना पर बल दिया. सुलोचना ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार पर बल दिया. शशी महतो व मनसा महतो ने सिंचाई के लिये माइक्रो लिफ्ट एरिगेशन सिस्टम की व्यवस्था करने पर जोर दिया. बासंती महतो व सरीता महतो ने नयी तकनीक से खेती करने पर बल दिया. रघुनाथ महतो ने बड़ाबांबो क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज खोलने ,गणेश चाकी व सुखमती सोय ने स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की. दाउद चाकी, जलेश्वर महतो, सावित्री महतो, सरीता चाकी ने कृषि पर जोर देते हुए गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा दने की की बात कही. देवाशीष महतो ने गांव के विकास के लिये ग्रामसभा को मजबूत करने तथा कला, संस्कृति के संरक्षण की मांग की. मौके पर सुमारी, चाकी, लगेंद्र महतो, सावित्री महतो, कांडे दोंगो, कुमारसानु महतो, चमरु चाकीराधी महतो ने भी अपने विचार दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




