/ू/रभाजपा को हराने का काम करूंगा : शैलेंद्र महतो

14 केएसएन 11: शैलेंद्र महतोसंवाददाताखरसावां. पूरे झारखंड में कुरमी बहुलता के 32 विधानसभा सीटें हैं. परंतु भाजपा ने केवल तीन सीटों पर कुरमी उम्मीदवार उतारे हैं. भाजपा का यह रवैया बताने के लिए काफी है कि भाजपा को कुरमी से कोई लगाव नहीं है. उक्त बातें पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने कही. उन्होंने कहा कि […]
14 केएसएन 11: शैलेंद्र महतोसंवाददाताखरसावां. पूरे झारखंड में कुरमी बहुलता के 32 विधानसभा सीटें हैं. परंतु भाजपा ने केवल तीन सीटों पर कुरमी उम्मीदवार उतारे हैं. भाजपा का यह रवैया बताने के लिए काफी है कि भाजपा को कुरमी से कोई लगाव नहीं है. उक्त बातें पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा को तो केवल वोट से मतलब है. श्री महतो ने कहा कि भाजपा के इस रु ख के विरोध में वे पूरे झारखंड के कुरमी बहुल इलाके का दौरा करेंगे. भाजपा प्रत्याशियों को हराने का काम करेंगे. श्री महतो आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि सुदेश झारखंड विरोधी हैं और उनका एकमात्र मकसद सरकार में बने रहना है. भाजपा के साथ गंठबंधन करने व अपने करीबी की सीट बचाने के चक्कर में उन्होंने हटिया के नवीन जायसवाल की बलि चढ़ा दी. अपने पार्टी और संगठन के प्रति कितना प्यार सुदेश को है, यह इससे झलकता है. जबकि यह वही सुदेश है, जिसने कुरमी प्रत्याशी रामटहल चौधरी को हराने के लिए खुद चुनाव लड़ा था. वहीं गिरिडीह में भी जगरनाथ महतो को हराने के लिए अपने रिश्तेदार को टिकट दिया. उन्होंने कहा कि खरसावां से दशरथ गागराई को जीताने के लिये कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि खरसावां समेत कुरमी बहुल गांवों में दौरा कर भाजपा व आजसू की पोल खोलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




