गंठबंधन धर्म का पालन करेगी आजसू : अशोक महतो

Updated at : 12 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
गंठबंधन धर्म का पालन करेगी आजसू : अशोक महतो

फोटो एसेकएल1-जानकारी देने के पश्चात आजसू नेतासराायकेला. आजसू के जिला उपाध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि सरायकेला व खरसावां विस सीट पर आजसू गंठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी समर्थित भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा व गणेश महाली को समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि आजसू का भाजपा के साथ गंठबंधन हुआ है. पार्टी सुप्रीमो सुदेश […]

विज्ञापन

फोटो एसेकएल1-जानकारी देने के पश्चात आजसू नेतासराायकेला. आजसू के जिला उपाध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि सरायकेला व खरसावां विस सीट पर आजसू गंठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी समर्थित भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा व गणेश महाली को समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि आजसू का भाजपा के साथ गंठबंधन हुआ है. पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर आजसू के सभी कार्यकर्ता सरायकेला से भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली व खरसावां से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आजसू भाजपा गंठबंधन का लहर है और चुनाव में दोनों ही दलों को पूर्ण बहुमत हासिल होगा. उन्होंने कहा कि दोनों ही विस में आजसू का अच्छा खासा जनाधार है लोगों का रुझान आजसू व भाजपा के प्रति है. इस मौके पर सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष गाडुम सोरेन, प्रखंड सचिव ललिन महतो, साशन टुडु, काटे बोदरा, सुधीर बोदरा, लखींद्र महतो के अलावा कई आजसू कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola