अर्जुन मुंडा ने किया सोना सिंचाई योजना का निरीक्षण

Updated at : 08 Jul 2014 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा ने किया सोना सिंचाई योजना का निरीक्षण

खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा ने सोमवार को सोना सिंचाई योजना के मुख्य नहर का निरीक्षण किया. अर्जुन मुंडा ने कुचाई के अरुवां पुलिया के पास क्षतिग्रस्त नहर का भी निरीक्षण किया. मौके पर श्री मुंडा ने जल पथ प्रमंडल संख्या चार (जल संसाधन विभाग) के सहायक अभियंता असीम बिरुआ, कनीय […]

विज्ञापन

खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा ने सोमवार को सोना सिंचाई योजना के मुख्य नहर का निरीक्षण किया. अर्जुन मुंडा ने कुचाई के अरुवां पुलिया के पास क्षतिग्रस्त नहर का भी निरीक्षण किया. मौके पर श्री मुंडा ने जल पथ प्रमंडल संख्या चार (जल संसाधन विभाग) के सहायक अभियंता असीम बिरुआ, कनीय अभियंता मुकेश प्रसाद समेत अन्य अधिकारियों से नहर के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली.

उन्होंने दूरभाष पर जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव तथा मुख्य अभियंता के साथ भी वार्ता की तथा जल्द से जल्द नहर की मरम्मत की मांग की. सहायक अभियंता असीम बिरुआ ने बताया कि तीन दिनों के भीतर नहर का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जायेगा तथा जुलाई के अंतिम सप्ताह में नहर में सिंचाई के लिये पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी जायेगी.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि सोना सिंचाई योजना खरसावां व कुचाई के किसानों की लाइफ लाइन है. नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण 76 गांवों के 10 हजार हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए. श्री मुंडा ने कहा कि पांच दिनों के भीतर क्षतिग्रस्त मुख्य नहर की मरम्मत नहीं हुई तो वे चुप नहीं बैठेंगे. किसानों हित में क्षेत्र के लोगों के साथ सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे. उन्होंने अधिकारियों से भी अपने कार्यशैली में सुधार लाने को कहा.

श्री मुंडा ने कहा विभागीय लापरवाही के कारण ही मुख्य नहर का एक हिस्सा पानी में बह गया और नहर क्षतिग्रस्त हुआ. मौके पर मुख्य रुप से रांची के भाजपा नेता गामा सिंह, जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, युवा मोरचा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव, संजय बसु, इंद्रजीत उरांव, विवेका प्रधान, डुमू गोप, संगल सिजुई समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola