मोबाइल चोर गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

Updated at : 18 Jun 2014 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चोर गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

चांडिल : कपाली पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि उस गिरोह का एक सदस्य अब तक फरार है. इसकी जानकारी मंगलवार को कपाली ओपी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिमल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 10 जून की […]

विज्ञापन

चांडिल : कपाली पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि उस गिरोह का एक सदस्य अब तक फरार है. इसकी जानकारी मंगलवार को कपाली ओपी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिमल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 10 जून की रात तामुलिया के मिठुन गोराई की मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने 35 मोबाइल चोरी कर लिये थे.

पुलिस ने मामले के अनुसंधान के दौरान हीरा अंसारी, नासिर अंसारी और पारडीह के बबलू सिंह सरदार उर्फ बाग के घर पर छापामारी की. छापामारी के दौरान तीनों के घर से विभिन्न कंपनियों के माबाइल का खाली डिब्बा एवं दो नया मोबाइल सेट बरामद किया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में शामिल मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी सूरज मिश्र फरार हैं. डीएसपी ने बताया कि चारों ने मिल कर मोबाइल दुकान में चोरी की थी. पत्रकार सम्मेलन के दौरान कपाली ओपी प्रभारी शारदा रंजन के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola