हंगामे के बाद किया रिहा

Updated at : 23 May 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
हंगामे के बाद किया रिहा

कोहिनूर के खिलाफ धरना देने जा रहे थे कर्मी चांडिल : खूंचीडीह गांव स्थित कोहिनूर स्टील प्रालि के खिलाफ गुरुवार को पूर्व निर्णय के अनुसार जन कल्याण श्रमिक संघ के सदस्य रांची में सचिवालय के समक्ष धरना देने जा रहे थे. रवाना होने से पूर्व चौका पुलिस ने जन कल्याण श्रमिक संघ के अध्यक्ष गुरुपद […]

विज्ञापन

कोहिनूर के खिलाफ धरना देने जा रहे थे कर्मी

चांडिल : खूंचीडीह गांव स्थित कोहिनूर स्टील प्रालि के खिलाफ गुरुवार को पूर्व निर्णय के अनुसार जन कल्याण श्रमिक संघ के सदस्य रांची में सचिवालय के समक्ष धरना देने जा रहे थे. रवाना होने से पूर्व चौका पुलिस ने जन कल्याण श्रमिक संघ के अध्यक्ष गुरुपद महतो को गिरफ्तार कर लिया. अध्यक्ष के गिरफ्तार होते ही आक्रोशित जन कल्याण श्रमिक संघ के सदस्य चौका थाना का घेराव कर दिया.

काफी हंगामे के बीच गुरुपद महतो को पुलिस ने रिहा कर दिया. इसके बाद सभी रांची के लिए रवाना हुए. सदस्यों ने कहा कि चौका पुलिस आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है. गौरतलब हो कि खूंचीडीह गांव में स्थित कोहिनूर स्टील प्रालि कंपनी द्वारा मजदूरों को सही मजदूरी व कंपनी द्वारा सरकारी नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में जन कल्याण श्रमिक संघ द्वारा कई बार प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक लिखित शिकायत की थी. वहीं मजदूरों के हित में कुछ भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया.

इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि 22 सूत्री मांगों को लेकर 22 मई को रांची सचिवालय में अनिश्चितकालीन अनशन किया जायेगा. इसी के मद्देनजर संघ के बैनर तले मजदूर रांची रवाना हो रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola