Seraikela Kharsawan News : साइंस व कॉमर्स में बढ़ी छात्राओं की रुचि, कस्तूरबा में नामांकन बढ़ा

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : साइंस व कॉमर्स में बढ़ी छात्राओं की रुचि, कस्तूरबा में नामांकन बढ़ा

वर्ष 2024 में इंटर साइंस में 22 व कॉमर्स में दो छात्राओं ने लिया था दाखिला, डीसी ने काउंसेलिंग कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया था

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और झारखंड बालिका आदिवासी विद्यालय में इस वर्ष विज्ञान व वाणिज्य संकाय में नामांकन की संख्या बढ़ी है. इस वर्ष जिले के आठ केजीबीवी और एक जेबीएवी में कुल 115 छात्राओं ने विज्ञान संकाय में दाखिला लिया है. यह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है.

काउंसेलिंग से बच्चियों में बढ़ा आत्मविश्वास:

पूर्व में विज्ञान विषय के नाम से बच्चियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. विज्ञान विषय बहुत कठिन विषय मानकर दूरी बना ली जाती थी. इसका असर कस्तूरबा विद्यालय के विज्ञान संकाय में होने वाले नामांकन में दिखता था. विगत 15 जून को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सरायकेला के टाउनहॉल में जिला स्तरीय करियर काउंसेलिंग का आयोजन किया था. इसमें कस्तूरबा की छात्राओं ने हिस्सा लिया था. उपायुक्त ने छात्रों को अपने करियर को लेकर मोटिवेट किया था. इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया. इसका परिणाम विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नामांकन में बढ़ोतरी के रूप में दिख रहा है. जिले के तीन

केजीबीवी में विज्ञान की पढ़ाई शुरू हुई:

पूर्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान संकाय में नामांकन कम होते थे. ऐसे में केवल गम्हरिया केजीबीवी में विज्ञान विषय की पढ़ाई होती थी. इस वर्ष विज्ञान संकाय में नामांकन बढ़ने पर विभाग ने जिले में तीन जगहों पर विज्ञान की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके तहत गम्हरिया के साथ चांडिल और खरसावां के केजीबीवी में भी विज्ञान विषय की पढ़ाई शुरू की गयी है.

कोट

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान व कॉमर्स संकाय में छात्राओं की रुचि बढ़ी है. जिले के तीन प्रखंडों में साइंस की पढ़ाई शुरू की गयी है.

– कैलाश मिश्रा, डीइओ सह डीएसइ, सरायकेला-खरसावां

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola