घरेलू विवाद का शक, घर में अकेला मिला घायल निरंजन

Updated at : 12 Apr 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद का शक, घर में अकेला मिला घायल निरंजन

खरसावां : खरसावां थाना क्षेत्र के चिलकू गांव में अज्ञात लोगों ने एक अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले को घरेलू विवाद से जोड़कर देख रही है. घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है. सहदेव राउत के पुत्र निरंजन राउत (48) पर उनके आवास में ही किसी ने कुल्हाड़ी से […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां थाना क्षेत्र के चिलकू गांव में अज्ञात लोगों ने एक अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले को घरेलू विवाद से जोड़कर देख रही है. घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है.

सहदेव राउत के पुत्र निरंजन राउत (48) पर उनके आवास में ही किसी ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गयी. खरसावां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरंजन राउत पर कुल्हाड़ी से किसी ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. उस समय घर में निरंजन राउत गंभीर रूप से घायल पड़ा था.
घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. इसके बाद पुलिस गंभीर रूप से घायल निरंजन राउत को सरायकेला सदर अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. निरंजन राउत के गर्दन पर जानलेवा हमला किया गया है. पुलिस इसे घरेलू विवाद से जोड़कर देख रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि प्रथम दृष्टयाजांच में पता चला है कि निरंजन राउत का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola