बंधन बैंक कर्मियों से पिस्तौल की नोक पर 95 हजार की लूट

मुसाबनी : बुधवार दोपहर 1.15 बजे के करीब मुसाबनी-बागजांता मार्ग पर लोको लाइन कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मियों से हथियार के बल पर 95 हजार रुपये लूट लिये. लुटेरों ने एक कर्मचारी की टीवीएस बाइक (संख्या जेएच 05 बीएच 2519), पॉश मशीन तथा एक मोबाइल भी लूट लिया.पीडब्लूडी मुसाबनी नंबर एक […]
मुसाबनी : बुधवार दोपहर 1.15 बजे के करीब मुसाबनी-बागजांता मार्ग पर लोको लाइन कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मियों से हथियार के बल पर 95 हजार रुपये लूट लिये. लुटेरों ने एक कर्मचारी की टीवीएस बाइक (संख्या जेएच 05 बीएच 2519), पॉश मशीन तथा एक मोबाइल भी लूट लिया.पीडब्लूडी मुसाबनी नंबर एक बंधक बैंक शाखा के तीन कर्मचारी दो बाइक से लटिया-बदिया से कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसी क्रम में सुनसान जगह पर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया.
बंधन बैंक कर्मी डीओइ समीर मालिक एवं सोलर लाइट बिक्री करने वाली बैंक कर्मी सुषमा माहली एक बाइक में तथा दूसरी बाइक में बैंक के डीबीओ मणिशंकर बदिया-लटिया से दोपहर को कलेक्शन कर वापस मुसाबनी लौट रहे थे. रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने तेज गति से ओवरटेक कर लोको लाइन के समीप उन्हें रोका. उनमें से एक लुटेरे के हाथ में पिस्तौल तथा दूसरे में चाकू था. समीर मालिक को पिस्तौल को पिस्तौल सटा कर 50 हजार रुपयों से भरा बैग तथा मणिशंकर के बैग से 45 हजार रुपये छीन लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




