33 ब्रह्मकुमारों ने विधि विधान से किया जनेऊ धारण
Updated at : 27 Mar 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां. बासंती मंदिर में हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार खरसावां : चैत्र नवरात्र के विजय दशमी पर सोमवार को खरसावां के बासंती दुर्गा मंदिर में 33 ब्राह्मण युवकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया. पूरे विधि-विधान के साथ उपनयन संस्कार कर ब्रह्म कुमारों में जनेऊ धारण कराया गया. मौके पर झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के विभिन्न […]
विज्ञापन
खरसावां. बासंती मंदिर में हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार
खरसावां : चैत्र नवरात्र के विजय दशमी पर सोमवार को खरसावां के बासंती दुर्गा मंदिर में 33 ब्राह्मण युवकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया. पूरे विधि-विधान के साथ उपनयन संस्कार कर ब्रह्म कुमारों में जनेऊ धारण कराया गया. मौके पर झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के विभिन्न क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे थे. उपनयन संस्कार में बड़ी संख्या में महिलायें पहुंची थी. मालूम हो कि वर्ष 1903 से हर वर्ष ब्राह्मण समाज बासंती दुर्गापूजा का आयोजन करता है. पूजा के अंतिम दिन विजया दशमी पर ब्राह्मण युवकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




