जंगल में वनकर्मी खोज रहे बाघ और तेंदुआ के पदचिह्न

Updated at : 21 Mar 2018 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल में वनकर्मी खोज रहे बाघ और तेंदुआ के पदचिह्न

सरायकेला के जंगलों में परभक्षी व शाकाहारी जानवरों का सर्वेक्षण शुरू तीन मार्च से चल रहा सर्वेक्षण 30 अप्रैल तक दो चरणों में होगा पूरा सरायकेला : सरायकेला वन प्रमंडल अंतर्गत वन क्षेत्रों में रहने वाले परभक्षियों एवं बड़े शाकाहारी जानवरों के सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया. तीन मार्च से शुरू हुआ यह […]

विज्ञापन

सरायकेला के जंगलों में परभक्षी व शाकाहारी जानवरों का सर्वेक्षण शुरू

तीन मार्च से चल रहा सर्वेक्षण 30 अप्रैल तक दो चरणों में होगा पूरा
सरायकेला : सरायकेला वन प्रमंडल अंतर्गत वन क्षेत्रों में रहने वाले परभक्षियों एवं बड़े शाकाहारी जानवरों के सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया. तीन मार्च से शुरू हुआ यह सर्वेक्षण कार्य दो चरणों में 30 अप्रैल तक चलेगा. सरायकेला समेत पूरे प्रदेश में चल रहे जंगली जानवरों के प्रथम चरण के सर्वेक्षण कार्य के लिए वन विभाग द्वारा वनपाल के नेतृत्व में वन कर्मियों का टीम गठन किया गया है, जो संबंधित वन क्षेत्रों में जंगली जानवरों के पद चिह्नों के आधार पर जंगली जानवरों का सर्वेक्षण कर रहे हैं. सर्वेक्षण कार्य के लिए बेतला नेशनल पार्क से प्रशिक्षण लेकर आये चार वनरक्षियों द्वारा जिले के सभी वन कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है.
पहले चरण का सर्वेक्षण 10 तक
इस संबंध में जानकारी देते हुए वन प्रेक्षत्र पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि परभक्षी समेत अन्य शाकाहारी जानवरों का पहले चरण का सर्वेक्षण कार्य 10 अप्रैल तक चलेगा. इसके तहत जानवरों के डंग व चिह्नों, जंगली क्षेत्र, जंगल में मानव हस्तक्षेप की स्थिति, गिद्ध व दूसरे पक्षियों की स्थिति जैसे कई बिंदुओं के सर्वेक्षण के लिए मॉक एक्सरसाइज किया जायेगा. इसके बाद सर्वेक्षण का दूसरा चरण 12 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा. श्री प्रसाद ने बताया कि बाघ व तेंदुआ समेत मिलनेवाले अन्य परभक्षियों के चिह्न पाये जाने से यह स्पष्ट हो जायेगा कि इस क्षेत्र में ये जानवर मौजूद हैं या नहीं. खासतौर पर बाघ के सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा.
सर्वेक्षण में प्रतिनियुक्त वनकर्मी
सरायकेला वन प्रेक्षत्र के उदयपुर बीट के लिए लोदरो हेस्सा, सोनाराम हांसदा व जॉन पाल मुंडारी, हुदु बीट के लिए सुनील जारीका, दिनेश कुमार सिंह व अमित मार्डी, शांतिपुर बीट के लिए दुखिया बास्के, त्रिदीप महतो, रामचंद्र प्रधान व सुदीप सिंह, विश्रामपुर बीट के लिए प्रकाश नायक एवं चक्रधरपुर बीट के लिए सुब्रत मजुमदार, शुभम पंडा व वनपाल दिलीप मिश्रा को प्रतिनियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola