मिठाई में भांग मिलाने की शिकायत पर छापेमारी

सरायकेला : सरायकेला के धातकीडीह गांव में राशन दुकान में शराब बेचने व मिठाई में भांग मिलाने की महिला समिति सदस्यों की शिकायत पर गांव के दिलीप मंडल की दुकान में छापेमारी की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चली छापेमारी अभियान में किसी तरह आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई […]
सरायकेला : सरायकेला के धातकीडीह गांव में राशन दुकान में शराब बेचने व मिठाई में भांग मिलाने की महिला समिति सदस्यों की शिकायत पर गांव के दिलीप मंडल की दुकान में छापेमारी की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चली छापेमारी अभियान में किसी तरह आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है.
इस संबंध में डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला समिति की शिकायत के आधार पर छापेमारी की गयी, किन्तु किसी प्रकार की मिलावट की जानकारी नहीं मिली है. दुकान संचालक ने बताया कि पूर्व में बेचता था परंतु महिला समिति द्वारा बंद करने के कारण अब नहीं बेचता है. दुकानदार को जल्द ही दुकान का लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. मौके पर घनपत महतो, तरुण महतो के अलावा अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




