कुचाई : मागे गीत से गूंजा स्टेडियम, मांदर की थाप पर झूमे हो समाज के लोग

Updated at : 03 Dec 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
कुचाई : मागे गीत से गूंजा स्टेडियम, मांदर की थाप पर झूमे हो समाज के लोग

कुचाई के बिरसा स्टेडियम में मना रेय : सुकुन बुरु मागे पर्व खरसावां : कुचाई के बिरसा स्टेडियम में आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान जिला समिति के तत्वावधान में शनिवार को रेय: सुकुन बुरु मागे पर्व मनाया गया. पर्व की शुरुआत विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद पारंपरिक वेश-भूषा में पहुंचे हो समाज […]

विज्ञापन

कुचाई के बिरसा स्टेडियम में मना रेय : सुकुन बुरु मागे पर्व

खरसावां : कुचाई के बिरसा स्टेडियम में आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान जिला समिति के तत्वावधान में शनिवार को रेय: सुकुन बुरु मागे पर्व मनाया गया. पर्व की शुरुआत विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद पारंपरिक वेश-भूषा में पहुंचे हो समाज के लोगों ने मांदर की थाप पर मागे नृत्य किया. नृत्य का सिलसिला घंटों चलता रहा. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में वारंग क्षिति लिपि केंद्रों के विद्यार्थी उपस्थित थे.
मौके पर पर संस्थान के अध्यक्ष दामोदर सिंह हांसदा ने रेय: सुकुन बुरु मागे पर्व के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति व परंपरा ही हमारी पहचान है. जिला परिषद सदस्या जींगी हेंब्रम ने समाज के युवाओं से अपनी भाषा, संस्कृति व परंपरा को बचाये रखने के लिए आगे आने की अपील की. कार्यक्रम को मुखिया वर्षारानी बांकिरा, मुखिया बंदलौहर मुखिया मंजु हाईबुरु, गुरुचरण बांकिरा, बाबूराम सोय, महेंद्र बुडिउली, सुप्रिया हांसदा, सुकराम बुड़िउली, सृजन हाइबुरु, गनो हेस्सा, अमर सिंह बांडरा, सिनी बुडिउली आदि ने भी संबोधित किया.
पगड़ी बांध दिउरी व मुंडाअों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान की ओर से क्षेत्र के दिउरी व मुंडाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर संस्थान के अध्यक्ष दामोदर सिंह हांसदा ने सभी को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया. दिउरी मंगल सिंह सोय, लुबुराम हेंब्रम, सुनिया हेंब्रम, मुंडा कृष्णा सोय, कुजरी सोय, सुखराम डांगिल, रेगा सोय, सोया मुंडा, साधुचरण मुंडा, मानकी मुंडा, अनिल गूंजा, शिवनाथ सोय आदि को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola