राशि उगाही के आरोप में उत्क्रमित मवि हलुदबनी के शिक्षक िनलंबित

Updated at : 30 Nov 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
राशि उगाही के आरोप में उत्क्रमित मवि हलुदबनी के शिक्षक िनलंबित

अनुशासनहीनता के आरोप में उमवि चमारू के शिक्षक अभिषेक पुष्प सरायकेला : पदाधिकारियों के नाम पर राशि वसूलने एवं अनुशासनहीनता के आरोप में गम्हरिया प्रखंड के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया. जानकारी अनुसार डीएसइ फूलमनी खलखो ने बुधवार को गम्हरिया प्रखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. सबसे पहले वे उमवि चमारू पहुंची. […]

विज्ञापन

अनुशासनहीनता के आरोप में उमवि चमारू के शिक्षक अभिषेक पुष्प

सरायकेला : पदाधिकारियों के नाम पर राशि वसूलने एवं अनुशासनहीनता के आरोप में गम्हरिया प्रखंड के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया. जानकारी अनुसार डीएसइ फूलमनी खलखो ने बुधवार को गम्हरिया प्रखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया.
सबसे पहले वे उमवि चमारू पहुंची. यहां पदस्थापित शिक्षक अभिषेक अमर पुष्प को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. निलंबन के दौरान वे ईचागढ बीइइओ कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे.
वहीं डीएसइ ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलुदबनी के सहायक शिक्षक अर्जुन सिंह को वरीय पदाधिकारी के नाम पर राशि उगाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. डीएसइ ने बताया कि अर्जुन सिंह वरीय पदाधिकारियों के नाम पर राशि की उगाही करते थे. इसकी शिकायत मिलने पर जांच की गयी, जिसमें आरोप सही पाया गया. निलंबन अवधि में वे बीइइअो कार्यालय कुचाई में प्रतिनियुक्त रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola