कपाली और आदित्यपुर थाना प्रभारी को शो कॉज

Updated at : 22 Nov 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
कपाली और आदित्यपुर थाना प्रभारी को शो कॉज

सरायकेला : एसपी चंदन कुमार ने अवैध शराब चुलाई के मामले कपाली थाना प्रभारी व अवैध स्क्रैप कारोबार पर रोक नहीं लगाने को लेकर शो-कॉज किया है. जानकारी अनुसार स्क्रैप के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगाने पाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को भी शो कॉज नोटिस जारी किया है. […]

विज्ञापन

सरायकेला : एसपी चंदन कुमार ने अवैध शराब चुलाई के मामले कपाली थाना प्रभारी व अवैध स्क्रैप कारोबार पर रोक नहीं लगाने को लेकर शो-कॉज किया है. जानकारी अनुसार स्क्रैप के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगाने पाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को भी शो कॉज नोटिस जारी किया है. इस संबंध में एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक छोटा हाथी में अवैध स्क्रैप आदित्यपुर आ रहा है. सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा ने छापेमारी करत वाहन को पकड़ा है. मामले में आदित्यपुर थाना प्रभारी से अवैध स्क्रैप कारोबार पर अंकुश नहीं लगाने पाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है.

डोबो में शराब अड्डा ध्वस्त 900 लीटर शराब नष्ट
कपाली थाना पुलिस ने प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुमित सौरभ लकड़ा के नेतृत्व में डोबो गांव के पास संचालित अवैध शराब भट्ठी को छापेमारी कर ध्वस्त कर दिया. साथ ही मौके से नौ सौ लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया. एसपी चंदन सिन्हा ने इस संबंध में बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त कार्रवाई की गयी है. इधर, अवैध शराब चुलाई को लेकर कपाली थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola