अनुकंपा पर तीन को लिपिक व एक को चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति

Updated at : 21 Nov 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
अनुकंपा पर तीन को लिपिक व एक को चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति

सरायकेला : जिला समाहरणालय में सोमवार को डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक हुई. इस दौरान चार आवेदनों को स्वीकृत देते हुए मृतक के आश्रितों को नौकरी दी गयी. इसमें से तीन को लिपिक पद पर एवं एक को चतुर्थ वर्गीय पद पर नियुक्ति देने की स्वीकृति दी गयी है. इस […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला समाहरणालय में सोमवार को डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक हुई. इस दौरान चार आवेदनों को स्वीकृत देते हुए मृतक के आश्रितों को नौकरी दी गयी. इसमें से तीन को लिपिक पद पर एवं एक को चतुर्थ वर्गीय पद पर नियुक्ति देने की स्वीकृति दी गयी है. इस संबंध में जिला स्थापना उप समाहर्ता दिनेश रंजन ने बताया कि बैठक में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से चार को स्वीकृति दी गयी. सिंचाई विभाग के स्वर्णरेखा परियोजना कर्मचारी के पुत्र सोमचांद मार्डी व मनीषा कुमारी तथा वन विभाग में प्रतीक आनंद की नियुक्ति लिपिक पद पर हुई है.

वहीं सिंचाई विभाग स्वर्णरेखा परियोजना में अनुकंपा पर राहुल सिंह सरदार की नियुक्ति चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद के लिए नियुक्ति हुई है. श्री रंजन ने बताया कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए जितने भी आवेदन प्राप्त हुए थे. उनमें से एक मात्र आवेदन लंबित है, जिसका जल्द निष्पादन जल्द कर दिया जायेगा. बैठक में डीडीसी आकांक्षा रंजन, एसडीओ संदीप कुमार दूबे के अलावे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola