सूबे को अद्वितीय बनाने का संकल्प

Updated at : 16 Nov 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे को अद्वितीय बनाने का संकल्प

कुचाई. दलभंगा में वीर बिरसा को श्रद्धांजलि देनेवालों का लगा रहा तांता नृत्य व खेलकूद का आयोजन सुबह से ही भगवान बिरसा की प्रतिमा पर शुरू हुआ श्रद्धाजंलि देने का सिलसिला श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे चार हजार से अधिक लोग खरसावां/कुचाई : कुचाई के दलभंगा में बिरसा जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया. मौके पर भगवान […]

विज्ञापन

कुचाई. दलभंगा में वीर बिरसा को श्रद्धांजलि देनेवालों का लगा रहा तांता

नृत्य व खेलकूद का आयोजन
सुबह से ही भगवान बिरसा की प्रतिमा पर शुरू हुआ श्रद्धाजंलि देने का सिलसिला
श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे चार हजार से अधिक लोग
खरसावां/कुचाई : कुचाई के दलभंगा में बिरसा जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया. मौके पर भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि देने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा. बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति (39 मौजा) की ओर से आयोजित इस समारोह की शुरुआत देउरी द्वारा पूजा अर्चना कर की गयी. इसके बाद एक स्वर में वीर बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान आयोजित फुटबॉल मैच, नृत्य प्रतियोगिता व मेला का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया.
कार्यक्रम में समिति के चतुर्भुज सिंह मुंडा, एमलेन नाग, नोएल नाग, लखीराम मुंडा, जंगल बचाओ आंदोलन के कोल्हान प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, करम सिंह मुंडा, मान सिंह मुंडा, धर्मेंद्र मुंडा, मंगल सिंह हांसदा आदि समेत बड़ी संख्या में लोग यहां श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
भाजपा ने निकाली बाइक रैली, किया वीर बिरसा को नमन : भाजपा नेताओं ने खरसावां के पार्टी कार्यालय से बाइक रैली निकाल कर कुचाई होते हुए दलभंगा पहुंचे. यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार भगवान बिरसा के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है. पूर्व विधायक मंगल सोय ने कहा कि भगवान बिरसा के बताये मार्ग पर चल कर ही झारखंड को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है. इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, लखीराम मुंडा, ज्ञानी साहू, स्वरुप सुपकर, दुलाल स्वांसी आदी शामिल थे.
कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि: दलभंगा भगवान बिरसा की प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष छोटराय किस्कू, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.
झामुमो कार्यालय में मनी जयंती : खरसावां के झामुमो कार्यालय में पार्टी नेताओं ने भगवान बिरसा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर पातर हेंब्रम, दिलीप पति, लाल सिंह बोइपायी, ललन तिवारी, पंकज प्रधान, शैलेश साहू, गांधी सोय, झनकार बोईपाई, कालीचरण बानरा आदि उपस्थित थे.
भगवान बिरसा के सपनों को पूरा करें : विधायक
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वीर बिरसा के अमूल्य भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता. भगवान बिरसा के बताये मार्ग पर चल कर उनके सपनों का झारखंड बनाना है. श्री गागराई ने खुंटकट्टी कानून व्यवस्था को भगवान बिरसा मुंडा का देन बताया. मौके पर प्रखंड प्रमुख करम सिंह मुंडा, प्रकाश गागराई, हेमेंद्र मुण्डा, जल सिंह मुण्डा, वृंदावन सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा आदि मौजूद थे
मुंडारी पाइका नृत्य ने समा बांधा
समारोह में जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभिन्न गांवों में आये नृत्य दलों ने अपनी नृत्य कला से आदिवासियों की समृद्ध कला, संस्कृति व जीवन शैली को दर्शाया. कलाकारों में मुंडाओं के शौर्य एवं पराक्रम को रेखांकित करते हुए वीर रस पर आधारित मुंडारी पाइका नृत्य पेश कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी. नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज हूकुमत के दांत खट्टे करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर भी नृत्य पेश किया. मांदर की थाप पर मुंडारी गीतों पर लय से लय मिला कर नृत्य पेश करते कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया. कलाकारों ने लुबुबुरु नृत्य, करम नृत्य, भादर व जादूर नृत्य भी पेश किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola