खरसावां : पीएम आवास में गृह प्रवेश शुरू

खरसावां : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों में गृह प्रवेश कार्यक्रम सोमवार से शुरु हुई. सोमवार को खरसावां पंचायत के कुम्हारसाही, बेहरासाही आदि गांवों में गृह प्रवेश कराया गया. नागी जामुदा ने कुम्हारसाही गांव में पंचानन बेहरा को गृह प्रवेश कराया. मौके बीडीओ दयानंद जायसवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान, सदस्य दुर्योधन प्रमाणिक, […]
खरसावां : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों में गृह प्रवेश कार्यक्रम सोमवार से शुरु हुई. सोमवार को खरसावां पंचायत के कुम्हारसाही, बेहरासाही आदि गांवों में गृह प्रवेश कराया गया. नागी जामुदा ने कुम्हारसाही गांव में पंचानन बेहरा को गृह प्रवेश कराया. मौके बीडीओ दयानंद जायसवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान,
सदस्य दुर्योधन प्रमाणिक, सुनीता नायक, जेएसएस अशोक महतो, लाभुक आदि उपस्थित थे. पंचायतवार गृह प्रवेश की तिथि निर्धारित: खरसावां प्रखंड में पीएम आवास योजना के तहत बने मकानों में पंचायतवार गृह प्रवेश की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. 14 को बड़ाआमदा, 15 को रिडींग व बिटापुर, 16 को सिमला व बुरुडीह, 17 को हरिभंजा, 18 को जोजोडीह व चिलकू, 19 को दलाईकेला व कृष्णापुर तथा 20 को तेलायडीह व जोरडीहा में पीएम आवास में गृह प्रवेश कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




