मुंडाओं काे दासत्व स्वीकार नहीं : अर्जुन
Updated at : 12 Nov 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

राउरकेला में मुंडारी भूमिज समाज एसोसिएशन का रजत जयंती समारोह, अर्जुन मुंडा ने कहा फरवरी 2018 में मुंडा समाज का इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बांग्लादेश में खरसावां : भारत मुंडा समाज की सहयोगी मुंडारी भूमिज समाज एसोसिएशन का रजत जयंती समारोह राउरकेला (ओड़िशा) के भंज भवन में शनिवार को संपन्न हुआ. समारोह का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन […]
विज्ञापन
राउरकेला में मुंडारी भूमिज समाज एसोसिएशन का रजत जयंती समारोह, अर्जुन मुंडा ने कहा
फरवरी 2018 में मुंडा समाज का इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बांग्लादेश में
खरसावां : भारत मुंडा समाज की सहयोगी मुंडारी भूमिज समाज एसोसिएशन का रजत जयंती समारोह राउरकेला (ओड़िशा) के भंज भवन में शनिवार को संपन्न हुआ. समारोह का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री तुलसी मुंडा ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. निर्णय लिया गया कि फरवरी-18 में समाज का इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बांग्लादेश में किया जायेगा. समारोह को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि मुंडाओं का इतिहास स्वर्णिम रहा है. मुंडाओं ने कभी किसी का दासत्व स्वीकार नहीं किया, चाहे शासनकाल किसी का भी रहा हो. हमेशा अपने स्वाभिमान की रक्षा की.
हर परिस्थिति में अपने जीवन पद्धति की रक्षा की. श्री मुंडा ने समाज के लोगों से संगठित हो सामाजिक विषमताएं दूर करने की अपील की. उन्होंने लोगों से अपनी भाषा-संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि मुंडाओं की भाषा, संस्कृति, परंपरा समृद्ध रही है. सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री तुलसी मुंडा ने शिक्षा पर जोर देते हुए लोगों से बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में समृद्धि आ सकती है. कार्यक्रम को सेवानिवृत्त आइआरएस अधिकारी एतवा मुंडा,
एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु मुंडा, ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र नाथ मुंडा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सागर मुंडा, अमर सिंह, अमित संधी, नीला नाग आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में देश भर से मुंडारी समाज के लोग पहुंचे थे. मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इससे पूर्व राउरकेला पहुंचने पर पूर्व सीएम का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम बाद सिंहभूम सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारी में राउरकेला हाउस में अर्जुन मुंडा से मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




