बाइक से गिरकर 3 घायल कुत्ता को बचाने के क्रम में अनियंत्रित हुई बाइक
Updated at : 04 Oct 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला-कांड्रा मार्ग के गौरांगडीह के पास घटी घटना तीनों एक ही बाइक पर सीनी से लौट रहे थे सरायकेला : सरायकेला कांड्रा सड़क पर गौरांगडीह के समीप बाइक से गिर कर तीन लोग घायल हो गये. इनमें देवाशीष पाल नरायणपुर, दीपक महतो घाघी व महादेव महतो मधुपुर के निवासी हैं. इस संबंध में मिली जानकारी […]
विज्ञापन
सरायकेला-कांड्रा मार्ग के गौरांगडीह के पास घटी घटना
तीनों एक ही बाइक पर सीनी से लौट रहे थे
सरायकेला : सरायकेला कांड्रा सड़क पर गौरांगडीह के समीप बाइक से गिर कर तीन लोग घायल हो गये. इनमें देवाशीष पाल नरायणपुर, दीपक महतो घाघी व महादेव महतो मधुपुर के निवासी हैं. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम तीनों एक ही बाइक से सीनी
से घर लौट रहे थे. इसी दौरान साहेबगंज के पास पहुंचने पर उनकी बाइक के आगे में एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होने से तीनों गिर गये, जिससे उन्हें गंभीर चोट रही है. घटना के पश्चात स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




