जेल अदालत में दो मामलों के आरोपियों की हुई रिहाई

Updated at : 03 Oct 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
जेल अदालत में दो मामलों के आरोपियों की हुई रिहाई

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से से सीजेएम ओंकारनाथ चौधरी उपस्थित थे. जेल अदालत में पांच मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें दो में कैदियों द्वारा जेल में बितायी गयी अवधि को सजा मानते हुए उन्हें रिहा कर दिया गया. इसके पश्चात आयोजित […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से से सीजेएम ओंकारनाथ चौधरी उपस्थित थे. जेल अदालत में पांच मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें दो में कैदियों द्वारा जेल में बितायी गयी अवधि को सजा मानते हुए उन्हें रिहा कर दिया गया. इसके पश्चात आयोजित जागरुकता शिविर में कैदियों को कानूनी जानकारी दी गयी. डीएलएसए सचिव कुलदीप ने उपस्थित कैदियों को कानून के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर कई न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित थे.

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता कैदी पुरस्कृत
जेल में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक चले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पेंटिंग एवं इंटर वार्ड सफाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इनमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों एवं इंटर वार्ड सफाई प्रतियोगिता में वार्ड नंबर दस व ग्यारह को पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola