सीएनटी संशोधन का विरोध करने पर झूठे केस मेें फंसा रही सरकार

Updated at : 26 Jul 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी संशोधन का विरोध करने पर झूठे केस मेें फंसा रही सरकार

बेल पर जेल से बाहर निकले सोहन लाल व करम सिंह, विधायक ने कहा खरसावां व कुचाई में हुआ जोरदार स्वागत शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि खरसावां/कुचाई : कुचाई के प्रमुख करम सिंह मुंडा व झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जोनल प्रभारी सोहन लाल कुम्हार मंगलवार को बेल पर जेल से बाहर निकले. खरसावां शहीद […]

विज्ञापन

बेल पर जेल से बाहर निकले सोहन लाल व करम सिंह, विधायक ने कहा

खरसावां व कुचाई में हुआ जोरदार स्वागत
शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि
खरसावां/कुचाई : कुचाई के प्रमुख करम सिंह मुंडा व झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जोनल प्रभारी सोहन लाल कुम्हार मंगलवार को बेल पर जेल से बाहर निकले. खरसावां शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री का विरोध करने के आरोप में दोनों को छह मई को गिरफ्तार किया गया था. जेल से बाहर निकलने पर मंगलवार को सोहन लाल कुम्हार व करम सिंह मुंडा का स्वागत किया गया. खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने खरसावां व कुचाई में दोनों का फूल माला पहना कर स्वागत किया. खरसावां के चांदनी चौक पहुंचने पर स्वागत किया गया. यहां जमकर आतिशबाजी हुई.
इसके पश्चात सभी लोग खरसावां शहीद स्थल पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किये. इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करने पर भोले-भाले लोगों को झूठे मुकदमा में फंसाया जा रहा है. सोहन लाल कुम्हार व करम सिंह मुंडा को न्यायालय से बेल मिला है, न्याय भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन स्वीकार नहीं होगा. राज्यपाल ने भी सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन विधेयक को वापस कर दिया है. गागराई ने कहा कि सरकार ने पुन: सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करने का प्रयास किया तो आगे ओर तेज आंदोलन होगा. मौके पर विधायक दशरथ गागराई, मुखिया मान सिंह मुंडा, रानी हेंब्रम, पातर हेंब्रम, दीपक माझी, मांगीलाल महतो, राजेंद्र केशरी, ललन तिवारी समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola