जिला में डेंगू ने पसारे पांव 10 मरीज पहुंचे अस्पताल

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला में डेंगू ने अपना पांव पसार लिया हैं. डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि होते ही जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गयी है. वहीं बीमारी से निपटने के लिए भी तैयारी कर लिया गया है. आदित्यपुर में डेंगू के दस मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं. जिनका टीएमएच व कांतिलाल अस्पताल […]
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला में डेंगू ने अपना पांव पसार लिया हैं. डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि होते ही जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गयी है. वहीं बीमारी से निपटने के लिए भी तैयारी कर लिया गया है. आदित्यपुर में डेंगू के दस मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं. जिनका टीएमएच व कांतिलाल अस्पताल जमशेदपुर में इलाज चल रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा ने बताया कि आदित्यपुर में दस मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. हालांकि सभी मरीज खतरे से बहार हैं. जिला के बाकी किसी भी हिस्सा में डेंगू मरीज नहीं मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




