कुचाई केंद्र में कपड़ों का किया जायेगा उत्पादन : संजय सेठ
Updated at : 23 Jul 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष व सलाहकार ने किया खरसावां-कुचाई का दौरा आमदा खादी पार्क में कपड़ों के उत्पादन पर होगा पूरा फोकस खरसावां : झारखंड राज्य खादी बोर्ड एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, बोर्ड के सलाहकार धीरेन्द्र कुमार व बोर्ड के सदस्य कुलवंट सिंह बंटी ने खरसावां व कुचाई का दौरा […]
विज्ञापन
खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष व सलाहकार ने किया खरसावां-कुचाई का दौरा
आमदा खादी पार्क में कपड़ों के उत्पादन पर होगा पूरा फोकस
खरसावां : झारखंड राज्य खादी बोर्ड एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, बोर्ड के सलाहकार धीरेन्द्र कुमार व बोर्ड के सदस्य कुलवंट सिंह बंटी ने खरसावां व कुचाई का दौरा किया. बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि कुचाई स्थित उत्पादन केंद्र में कच्चे माल की कमी नहीं होगी. यहां पर्याप्त मात्रा में कपडों का उत्पादन शुरू होगा.इससे उत्पादन केंद्र से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा. इसके पश्चात आमदा खादी पार्क का निरीक्षण किया. पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. पार्क निर्माण के संवेदक बीएसएनएल को जल्द से जल्द पार्क बोर्ड को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है.
अगले माह पार्क का उद्घाटन होगा. आमदा के खादी पार्क में पूरा फोकस कपड़ों के उत्पादन पर है. खादी पार्क में तसर कोसा से सुत कताई से लेकर कपड़ों की बुनाई, डिजाइनिंग व फिनिसिंग का काम होगा. यहां सूत कटाई बुनाई का प्रशिक्षण के साथ साथ लोगों को राेजगार भी दिया जायेगा. खादी पार्क पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा. खादी पार्क में ग्रामीण महिलाओं को तसर कोसा से सुत कताई तथा बुनाई का प्रशिक्षण मिलेगा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है. साथ ही गांधी जी से जुड़ीं तसवीरों की प्रदर्शनी भी लगेंगी. पार्क को शीघ्र शुरू करने के लिए बोर्ड गंभीर है. बोर्ड के सलाहकार धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि गांव के लोगों को स्वरोजगार देने के लिए प्रयासरत हैं. बोर्ड के सभी उत्पादन केंद्रों को सक्रिय कर उत्पादन बढ़ाया जायेगा.
नीमडीह में सबसे अधिक बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




