बीमा का लक्ष्य पूरा करें नहीं तो होंगे निलंबित

Updated at : 23 Jul 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
बीमा का लक्ष्य पूरा करें नहीं तो होंगे निलंबित

हर पंचायत से 600 फसल बीमा का लक्ष्य सरायकेला : पीएम फसल बीमा योजना के तहत टारगेट पूरा नहीं करने वाले जनसेवक व किसान मित्र नपेंगे. इसके लिए विभाग ने एक आदेश जारी किया है. योजना के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर कम से कम 600 किसानों का फसल बीमा करना है. लक्ष्य पूरा […]

विज्ञापन

हर पंचायत से 600 फसल बीमा का लक्ष्य

सरायकेला : पीएम फसल बीमा योजना के तहत टारगेट पूरा नहीं करने वाले जनसेवक व किसान मित्र नपेंगे. इसके लिए विभाग ने एक आदेश जारी किया है. योजना के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर कम से कम 600 किसानों का फसल बीमा करना है. लक्ष्य पूरा नहीं होने पर जनसेवक निलंबित होंगे व किसान मित्र भी हटाये जायेंगे. जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत 21 से 27 जुलाई तक पंचायतवार शिविर लगाया जा रहा है. इसमें 600 किसानों फसल बीमा कराने का लक्ष्य है. शिविर में बीमा के लिए, तो कई आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन राशि जमा नहीं की गयी है. वैसे लाभुकों को जल्द ही राशि जमा करने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola