शिक्षक की अनुपस्थिति में क्लर्क लेते हैं क्लास प्रोजेक्ट उवि, बड़ाबांबो

Updated at : 23 Jul 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक की अनुपस्थिति में क्लर्क लेते हैं क्लास  प्रोजेक्ट उवि, बड़ाबांबो

एक शिक्षक के भरोसे बड़ाबांबो का प्रोजेक्ट हाइस्कूल गणित के शिक्षक पढ़ा रहे हैं भूगोल व इतिहास शिक्षक की कमी, अब तक +टू में एडमिशन शुरू नहीं शचिंद्र दाश/अजय महतो खरसावां/बड़ाबांबो : खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में शिक्षक की कमी के कारण अब तक प्लस टू (इंटर) में नामांकन शुरू नहीं […]

विज्ञापन

एक शिक्षक के भरोसे बड़ाबांबो का प्रोजेक्ट हाइस्कूल

गणित के शिक्षक पढ़ा रहे हैं भूगोल व इतिहास
शिक्षक की कमी, अब तक +टू में एडमिशन शुरू नहीं
शचिंद्र दाश/अजय महतो
खरसावां/बड़ाबांबो : खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में शिक्षक की कमी के कारण अब तक प्लस टू (इंटर) में नामांकन शुरू नहीं हो सका है. सरकार ने चालू शैक्षणिक सत्र में ही इस विद्यालय में इंटर की पढ़ाई शुरू करने के लिए निर्देश जारी किया है. विद्यालय फिलहाल एक मात्र शिक्षक के भरोसे चल रहा है. प्लस टू के लिए अब तक शिक्षकों का पदस्थापना या प्रतिनियुक्ति नहीं हुई है. प्लस टू की पढ़ाई के लिए छात्रों को 20 किमी की दूरी तय कर चक्रधरपुर या खरसावां जाना पड़ता है. वर्ष 2007-08 में यहां प्लस टू की पढ़ाई के लिए दो मंजिला भवन भी बनाया गया. शिक्षकों की कमी के कारण यहां माध्यमिक में भी पठन पाठन प्रभावित हो रही है.
स्कूल में पदस्थापित एक मात्र गणित के शिक्षक राजेंद्र यादव प्रभारी प्राचार्य के पद पर भी कार्यरत है. श्री यादव दिसंबर में सेवानिवृत्त होंगे. कार्यालय का कार्य भी उन्हीं को करना पड़ता है. श्री यादव को स्कूल में माध्यमिक कक्षाओं में भूगोल, इतिहास के साथ अंग्रेजी व हिंदी भी पढ़ाना पड़ रहा है. शिक्षकों के आठ पद रिक्त: माध्यमिक के लिए इस स्कूल में शिक्षकों के नौ पद स्वीकृत हैं. इसमें से आठ पद रिक्त हैं. लंबे समय से यहां शिक्षकों के पदस्थापना की मांग हो रही है. स्कूल में तीन पियून व एक लिपिक पदस्थापित हैं. कार्यालय कार्य से प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र यादव के सरायकेला या अन्य कहीं जाने पर लिपिक देवनाथ सिंह मुंडा ही क्लास लेते हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola