आदिवासियों की स्थिति के लिए 28 आदिवासी विधायक जिम्मेदार

Updated at : 17 Jul 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों की स्थिति के लिए 28 आदिवासी विधायक जिम्मेदार

आदिवासी विधायकों पर इस्तीफा का दबाव बनाने के लिए जनाक्रोश रैली 21 को सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार में जिला संयोजक सुगनाथ हेंब्रम की अध्यक्षता में आदिवासी सेंगेल अभियान की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ. मौके पर जिला संयोजक सुगनाथ हेंब्रम ने कहा कि आज आदिवासी-मूलवासियों की जो चिंतनीय स्थिति है, […]

विज्ञापन

आदिवासी विधायकों पर इस्तीफा का दबाव बनाने के लिए जनाक्रोश रैली 21 को

सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार में जिला संयोजक सुगनाथ हेंब्रम की अध्यक्षता में आदिवासी सेंगेल अभियान की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ. मौके पर जिला संयोजक सुगनाथ हेंब्रम ने कहा कि आज आदिवासी-मूलवासियों की जो चिंतनीय स्थिति है, इसके लिए राज्य के 28 आदिवासी विधायक जिम्मेदार है. इन आदिवासी विधायकों पर सामूहिक इस्तीफा देने के लिए जन दबाव बनाने की जरूरत है. इसके लिए 21 जुलाई को सरायकेला में जनाक्रोश रैली सह समारोह का आयोजन किया जायेगा.
इसमें मुख्य रूप से सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू व प्रदेश संयोजक सुमित्रा मुर्मू उपस्थित होंगे. मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश संयोजक सोनाराम सोरेन, बिमो मुर्मू, पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक कुशनू कोड़ा व महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष प्रेमशिला मुर्मू, सरायकेला जिला संयोजक लखन बंदिया, भागवत मांझी, दुखिया हांसदा, मनोज माहली, शालिग्राम उरांव, सुशांत हांसदा, यदुनाथ मार्डी, शंखो टुडू, रमेश हेंब्रम, गणेश मार्डी, गौतम मुर्मू, दिकूराम मुर्मू, प्रदीप मुर्मू, किशन मुर्मू, खुदिया हांसदा व डीसी टुडू आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola