दुकान के लिए जगह देने की मांग

Updated at : 13 Jun 2017 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान के लिए जगह देने की मांग

सरायकेला : मछली-मुर्गा दुकान के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शहरी क्षेत्र के दुकानदार सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र जैसल से मिले एवं दुकान के लिए स्थायी रूप से जगह उपलब्ध कराने का आग्रह किया. दुकानदारों ने कहा कि दुकान के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराये जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक […]

विज्ञापन

सरायकेला : मछली-मुर्गा दुकान के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शहरी क्षेत्र के दुकानदार सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र जैसल से मिले एवं दुकान के लिए स्थायी रूप से जगह उपलब्ध कराने का आग्रह किया. दुकानदारों ने कहा कि दुकान के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराये जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. कहा कि पहले गुदड़ी मार्केट से पोस्ट ऑफिस रोड में शिफ्ट किया गया. फिर वहां से हटा कर पुराना डीसी ऑफिस परिसर में जगह दी गयी.

फिर वहां से भी हटा दिया गया. अब कहां पर दुकान लगाये. दुकानदारों के आग्रह पर कार्यपालक पदाधिकारी ने गुदड़ी मार्केट में ही अस्थायी रूप से पंद्रह दिनों के लिए दुकानें लगाने की बात कही. कार्यपालक पदाधिकारी से मिलने वाले में शिव कुमार महतो, विस्मत कैवर्त, अर्जुन कैवर्त, अंगद कैवर्त, विश्वनाथ कैवर्त, भगतु महतो, राजा कैवर्त सहित शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola