राजनगर : बच्चा चोरी अफवाह में हत्या के दो और आरोपी धराये

Updated at : 08 Jun 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
राजनगर : बच्चा चोरी अफवाह में हत्या के दो और आरोपी धराये

सरायकेला/राजनगर : राजनगर के शोभापुर व डांडु में बीते दिनों बच्चा चोर की अफवाह में चार लोगों की हत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें डांडु गांव के बलभद्र रजक व गोपीनाथपुर गांव के अगस्ती महतो शामिल है. मामले में अब तक 16 नामदज लोगों को गिरफ्तार किया जा […]

विज्ञापन

सरायकेला/राजनगर : राजनगर के शोभापुर व डांडु में बीते दिनों बच्चा चोर की अफवाह में चार लोगों की हत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें डांडु गांव के बलभद्र रजक व गोपीनाथपुर गांव के अगस्ती महतो शामिल है. मामले में अब तक 16 नामदज लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं पांच आरोपी अभी भी फरार हैं.

इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. डीएसपी कुमार ने बताया कि मामले में 21 नामजद व लगभग 200-300 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. अप्राथमिकी अभियुक्तों के नाम का सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन होते ही इनकी गिरफ्तारी शुरू की जायेगी. गौरतलब हो कि राजनगर के शोभापुर व डांडु गांव में विगत 18 मई को बच्चा चोर की अफवाह में चार लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी.

डांडु गांव के बलभद्र रजक व गोपीनाथपुर गांव के अगस्ती महतो को भेजा गया जेल
शोभापुर में चार लोगों की पीट-पीटकर कर दी गयी थी हत्या
मामले में अब तक 16 नामजद लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola