ePaper

गले में रस्सी फंसने से युवक अचेत, रेफर

Updated at : 31 Oct 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बरहरवा के मिर्जापुर स्थित ईंट भट्ठे में काम करते समय बड़ा मदनशाही के मजदूर अजीज अंसारी (21) को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचेत अवस्था में सीएचसी लाया गया। डॉक्टर पंकज कर्मकार ने जांच में उसके गले पर रस्सी के निशान पाए, जिससे फांसी लगाने की आशंका जताई गई। अजीज के साथ आए लोगों ने बताया कि कपड़ा धोकर सुखाते समय वह फिसला और रस्सी गले में फंस गई, जिससे हादसा हुआ। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन पुलिस सूचना देने से पहले ही अजीज को साथ लाने वाले लोग उसे साहिबगंज ले चले गए।

विज्ञापन

बरहरवा. थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करने के दौरान बड़ा मदनशाही निवासी मजदूर अजीज अंसारी (21) को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचेत अवस्था में सीएचसी लाया गया. जानकारी के अनुसार, एमओआइसी डॉ. पंकज कर्मकार ने मरीज की जांच की, तो उसके गले में रस्सी के निशान पाये गए और वह दर्द से कराह रहा था. पूछताछ में मरीज के साथ आये लोगों ने बताया कि कपड़ा धोकर सुखाने के दौरान वह फिसल गया और कपड़ा टांगने वाली रस्सी उसके गले में फंस गई, जिससे यह हादसा हुआ. डॉ. पंकज कर्मकार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गले के निशानों को देखकर उन्हें फांसी लगाने की आशंका हुई. जबतक वे सूचना पुलिस को देने की तैयारी कर रहे थे मरीज के साथ आए लोग उसे लेकर साहिबगंज चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola