कृषि व वनोपज व्यापार से बिचौलियों को हटाने पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सिदो-कान्हू सभागार में जिला सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में कार्यशाला का किया गया आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज

जिला सहकारिता कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड साहिबगंज के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को सिदो-कान्हू सभागार में किया गया. अध्यक्षता अपर समाहर्ता गौतम भगत ने की. कार्यशाला में राज्य सहकारी संघ के प्रतिनिधि कुमार सीरम, अभिषेक सिंह द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गयी. उन्होंने बताया कि धान, गेहूं, लाह, इमली, चिरौंजी, आँवला, महुआ, करंज आदि जैसे कृषि एवं वनोपज उत्पादों का संकलन, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण, विपणन एवं विकास कार्य सहकारी ढांचे के माध्यम से किया जाएगा ताकि किसानों एवं सदस्यों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके. कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य कृषि एवं वनोपज व्यापार में बिचौलियों की भूमिका को समाप्त कर किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना है. कार्यक्रम के दौरान बीज वितरण कार्यक्रम 2025-26 का भी शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन अपर समाहर्ता गौतम भगत द्वारा सकरोगढ़ पोखरिया एमपीसीएस के माध्यम से किया गया. इस अवसर पर पांच किसानों के बीच 50% अनुदानित दर पर बीज वितरण किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-सचिव, कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड महादेव मुर्मू द्वारा किया गया. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जेएसएलपीएस के समन्वयक मोटीन तारीख, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार बिन्हा, डीडीएम नाबार्ड, सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, विभिन्न लैम्पस, पैक्स के अध्यक्ष एवं सचिव तथा विशेष प्रकार की सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola