सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज़ के दौरान मौत

साहिबगंज (फाइल फोटो)
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
प्रतिनिधि, बोरियो.बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बन्दकोला के पास सोमवार देर शाम एक अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से पादन गांव की रहने वाली 35 वर्षीय चांदी पहाड़िन गंभीर रूप से घायल हो गयी. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. जानकारी के अनुसार, महिला एक अज्ञात बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई थीं. वह बोरियो थाना क्षेत्र के पादन गांव की चांदी पहाड़िन थीं. उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है और मृतिका के परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










