नगर पंचायत की ओर से बनाये गये अंडरपास में जलजमाव से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत की ओर से बनाये गये अंडरपास में जलजमाव से परेशानी

जब वर्षा हो जाती है तो जोला नाला भर जाता है

विज्ञापन

बरहरवा.नगर पंचायत की ओर से रेल फाटक के समीप बनाये गए अंडरपास में जलजमाव हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाइक चालकों के अलावे छोटे वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है. रास्ता में पहले बड़ा जोला नाला हुआ करता था. जिससे होकर शहर का पानी निकल जाता था. नपं के द्वारा उस नाला के ऊपर ढलाई करके रास्ता बनाया गया है लेकिन दो-तीन दिन जब वर्षा हो जाती है तो जोला नाला भर जाता है. जोला नाला भर जाने के साथ अंडरपास रास्ता में भी जल जमाव हो जाता है. रेल फाटक के समीप आरओबी का निर्माण अगर कराया जाता है तो सुविधा होगी. पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola