डीसी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर दिया जोर

इंडोर स्टेडियम, महिला शौचालय, परिषदन भवन व जल आपूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा
राजमहल. राजमहल प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का बुधवार को डीसी हेमंत सती ने निरीक्षण किया. उन्होंने स्थल पर मौजूद अभियंताओं से कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और निर्देश दिया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाये. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल अवसंरचना स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में सहायक होगी. इसके बाद डीसी ने इंडोर स्टेडियम परिसर और सूर्य देव घाट के समीप निर्मित महिला शौचालय का निरीक्षण किया. उन्होंने इसे महिला स्वच्छता और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. क्रम में सूर्य देव घाट स्थित जल टंकी की भी जांच की गयी. डीसी ने संबंधित जेई से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तत्काल समाधान कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ सदानंद महतो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता, जेई अब्दुल गफ्फार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




