साहिबगंज में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 12 Apr 2026 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

आज यज्ञ स्थल पहुंच सकते हैं 50 सदस्यीय नागा साधु संत महात्मा

विज्ञापन

साहिबगंज

शहर के साक्षरता चौक काटरगंज की ओर से पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. यज्ञ के चतुर्थ दिन सुबह से ही महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भक्त महायज्ञ में देवी-देवताओं का दर्शन और पूजन करने, यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने तथा साधु-संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे. अयोध्या धाम (उत्तर प्रदेश) से आये महामंडलेश्वर श्री अयोध्या दास शास्त्री ने बताया कि काशी के आचार्य डॉ. हरेंद्र द्विवेदी के सानिध्य में यज्ञ के चतुर्थ दिन 21 पुरोहितों की टीम ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोचारण किया. 33 करोड़ देवी-देवताओं का आह्वान कर पूजन किया गया और 11 कुंडीय महायज्ञ मंडप में हवन तथा आरती संपन्न की गयी. श्रद्धालु यज्ञ मंडप की निरंतर परिक्रमा कर देवी-देवताओं का पूजन कर रहे हैं और साधु-संतों का आशीर्वाद ले रहे हैं.

वृंदावन धाम की रासलीला ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

रात्रि में वृंदावन धाम की 16 सदस्यीय रासलीला टीम, हरि ओम दास महाराज के नेतृत्व में, संध्या बेला में श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन किया. इसमें श्रीकृष्ण की भक्त मीरा का चरित्र और उनकी भक्ति को प्रस्तुत किया गया. रासलीला में कुबेर भंडारी के पुत्रों का गंगा में स्नान और ब्रह्मा के पुत्र नारद मुनि का उपहास सहित विभिन्न प्रसंग दर्शकों के सामने नाट्य रूप में दिखाये गये. न्यास हरमुनियम पर हरि ओम दास जी, तबले पर सुरेश पांडे, कंस के वेश में चंद्रभान पाठक, चांदुल के वेश में मुन्ना पाठक, तोशक का कार्य श्याम सुंदर, श्रीकृष्ण के सखा का कार्य खेनचंद्र जी, यशोदा का कार्य राहुल, नंदबाबा का वेश हरे कृष्ण ने किया. रासलीला देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु शाम से देर रात तक यज्ञ मंडप परिसर में उपस्थित रहे. समिति ने नौ दिनों तक रासलीला आयोजित करने की योजना बनायी है.

भव्य महायज्ञ मेला में शुरू हुए झूले और दुकानें

महायज्ञ मेला में तारा माची झूला, ब्रेक डांस झूला और ड्रैगन झूला शुरू हो गये हैं. मेले में खाने-पीने, घरेलू सामग्री, पूजन सामग्री और बच्चों के खिलौने की दुकानों का आयोजन किया गया है. महायज्ञ समिति अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला परिसर में दर्जन भर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. प्रशासन की ओर से महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात किया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी यज्ञ स्थल में मौजूद है. यज्ञ स्थल पर अयोध्या धाम, यूपी से आए महामंडलेश्वर श्री अयोध्या दास शास्त्री, पंडित भोला पांडे, महायज्ञ समिति अध्यक्ष विमल यादव, मुख्य जजमान केदार यादव, धीरन यादव, आदित्य यादव सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola