राष्ट्रीय स्तरीय मॉनिटरिंग दल के अधिकारी ने देखा विभिन्न योजनाओं का हाल

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तरीय मॉनिटरिंग दल के अधिकारी ने देखा विभिन्न योजनाओं का हाल

योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से भी जानकारी भी ली

विज्ञापन

तालझारी. ग्रामीण विकास योजनाओं के अनुश्रवण के लिए राष्ट्रीय स्तरीय मॉनिटरिंग के दो सदस्यीय दल के अधिकारी सप्तऋषि रथ व सुभाष सिन्हा तालझारी प्रखंड अंतर्गत बड़ा दुर्गा व सालगाछी पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाएं यथा मनरेगा, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पीएम ग्राम सड़क योजना, डिजिटलीकृत भूमि अभिलेख, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, स्वामित्व योजना, सांसद आदर्श ग्राम, पीएम कृषि सिंचाई योजना आदि का भौतिक सत्यापन व अनुश्रवण किया. टीम ने तालझारी प्रखंड के बाबा दुर्गा पंचायत के पहाड़पुर सालगाछी संथाली पंचायत के धोगड़ा गांव में सड़क, आम बागवानी, आंगनबाड़ी भवन, आवास, पशु शेड, सिंचाई कूप, चेंजिंग रूम, मिट्टी-मोरम सड़क समेत अन्य योजनाओं के कार्यस्थलों का जायजा लिया. इस दौरान टीम ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से भी जानकारी भी ली. विभाग के पदाधिकारी को उचित दिशा-निर्देश भी दिया. मौके पर बीपीओ रजनीश परासर, एइ दिवाकर मिश्रा, रोजगार सेवक पंकज मोहन, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola