सभी बीएलओ पिछली एसआइआर का डेटा अपलोड करें मैपिंग : बीपीआरओ

साहिबगंज (फाइल फोटो)
एसआइआर डेटा ऐप के माध्यम से अपलोड करें
रराजमहल प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) सूर्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड के सभी बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए. बैठक में निर्वाचन नोडल पदाधिकारी गगन बापू ने बताया कि पिछली एसआइआर से वोटर मैपिंग अन्य राज्य का ऑप्शन ऐप पर अपडेट हो चुका है. सभी बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों के एसआइआर डेटा ऐप के माध्यम से अपलोड करें. उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि अपने मतदान केंद्र से संबंधित बीएलओ से समन्वय स्थापित कर अपने मैपिंग से संबंधित डेटा देकर मैपिंग करवा लें, जिससे आगे परेशानी नहीं हो. अनुमंडल कार्यालय राजमहल से आए भरत मंडल ने सभी बीएलओ को डीएसइ (डेमोग्राफी सिमिलर एंट्री ) और पीएसइ (फोटो सिमिलर एंट्री) के बारे में विस्तृत जानकारी दें. बीएलओ को बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चिह्नित ऐसे मतदाताओं से संबंधित डेटा को बीएलओ ऐप से वेरिफाई कर सुधारात्मक कार्य करना है, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण और पारदर्शी हो सके. साथ ही एएसडी सूची, नाम, पता, फोटो के लिए फॉर्म 8 भी भरवा कर सुधार किया जाए, मौके पर सुपरवाइजर कैलाश कुमार वर्मा, मो शाहजहां अंसारी, राजीव रंजन, दिनेश कुमार, राकेश कुमार मंडल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




