बोरियो में अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बोरियो में अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजवाई गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार शव को देखने से मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है. मृत व्यक्ति के पूरे शरीर में धूल मिट्टी लगी थी. पहने हुए कपड़े गंदे हो गये थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आसपास के ग्रामीणों ने कई बार घूमते हुए देखा था. प्रत्येक दिन मांग कर भोजन करता था. मंगलवार सुबह जब लोगों लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस को सूचना मिलते ही एसआई आनंद खंडेत अपने दलबल के साथ पहुंचे. मृत व्यक्ति पीला टीशर्ट और ब्लू हाफ पैंट पहने हुए था. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि शव को देखने से मृतक विक्षिप्त प्रतीत होता है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola